Shubman Gill Dance: शुभमन गिल पर चढ़ा कैरेबियाई रंग, फील्डिंग करते-करते दिखाने लगे डांस मूव्स

Shubman Gill Dance: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल पर कैरेबियन रंग चढ़ने लगा है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेल रही है।

मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 150 रनों पर सिमट गई। इस मैच के दौरान फील्डिंग कर रहे गिल को मैदान पर थिरकते हुए देखा गया।

रोसेउ (डोमिनिका): कैरेबियन देश और वहां रहने वालों की बात ही अलग होती है। वहां का माहौल चिल रहता है।

चाहे ड्वेन ब्रावो हों या क्रिस गेल, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर भी खेलने के साथ ही पार्टी करने में पीछे नहीं रहते। क्रिकेट के मैदान पर भी उनका तरीका निराला होता है।

डांस करने में तो उन्हें कोई टक्कर ही नहीं दे सकता। कैरेबियन खिलाड़ी डांस करने का मौका ढूंढते रहते हैं।

अभी भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है और यहां के खिलाड़ियों पर भी कैरेबियन रंग चढ़ने लगा है।

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के क्रिकेट के मैदान पर ज्यादातर सीरियस ही देखा गया है। गिल अपने खेल को लेकर काफी फोकस रहते हैं।

मैदान पर थिरकने लगे शुभमन गिल

लेकिन कैरेबियन देश में जाने के बाद वह भी खुद को नहीं रोक पाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम डोमिनिका में पहला टेस्ट खेल रही है।

Arrow