MS Dhoni Birthday: 42 साल के हुए चेन्नई के कप्तान धोनी, 1000 करोड़ से ज्यादा है 'रांची के राजकुमार' की नेटवर्थ

MS Dhoni Birthday: धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो कुछ हासिल किया है, उसका सपना सभी देखते हैं,

लेकिन किसी का सपना इस कदर नहीं पूरा हुआ, जैसे धोनी ने किया। वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।

भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सात जुलाई (शुक्रवार) को 42 साल के हो गए।

2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में अभी भी खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में चेन्नई को चेन्नई बनाया था।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी थी।

भारत को टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान धोनी सिर्फ क्रिकेट के मैदान के हीरो नहीं हैं, बल्कि मैदान से बाहर भी उनका उतना ही जलवा है।

धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो कुछ हासिल किया है, उसका सपना सभी देखते हैं, लेकिन किसी का सपना इस कदर नहीं पूरा हुआ, जैसे धोनी ने किया।

वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। रांची से निकलकर दुनिया पर छा जाने वाले धोनी का नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्यादा है।

Arrow