ICC World Cup 2023 Schedule: विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी, UP में खेले जाएंगे 5 मैच; इन टीमों के बीच मुकाबला

ICC World Cup 2023 Schedule:

ICC World Cup 2023 Schedule Announce भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा।

खास बात तो ये है कि इस बार भारत टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

आईसीसी ने हाल ही में 12 शहरों में होने वाले विश्व कप के सभी मुकाबलों (ICC World Cup 2023) के वेन्यू का खुलासा किया था।

नई दिल्ली: ICC World Cup 2023 Schedule-क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले विश्व कप का आगाज हो चुका है।

आईसीसी ने मंगलवार को वर्ल्ड कप 2023 के पूरे शिड्यूल का ऐलान कर दिया।

इस बार भारत इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी, फाइनल मैच 19 नवंबर 2023 को खेला जाएगा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार 5 मैच खेले जाएंगे। आइए जानते हैं कि किन टीमों के बीच होगा मुकाबला।

13 अक्टूबर 2023- भारत बनाम साउथ अफ्रीका 16 अक्टूबर 2023- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर-2 21 अक्टूबर 2023- क्वालीफायर-1 बनाम क्वालीफायर2 29 अक्‍टूबर 2023, भारत बनाम इंग्‍लैंड - लखनऊ 3 नवंबर 2023- क्वालीफायर बनाम अफगानिस्तान

वहीं अगर टीम इंडिया के मैच की बात की जाए तो भारत कुल 9 लीग मैच खेलेगा। पहला मैच 8 अक्टूबर को खेला जाएगा वहीं 11 नवंबर को बेंगलुरु में आखिरी लीग मैच खेला जाएगा।

Arrow