विलोम शब्द (विरुधार्थी शब्द) किसे कहते है?

क्या आप विलोम शब्द के बारें में तलाश कर रहे है? यदि हाँ, तो यह पोस्ट आप के लिए है। आज हम आपको Vilom Shabd के बारे में बताने वाले है, जैसे कि Vilom Shabd Kya Hai, Vilom Shabd in Hindi with Pictures आदि।
कई बच्चों को विलोम शब्द लिखने के लिए कहा जाता है, जिसके कारण बच्चे अपने किताब में खोजते है, लेकिन किताबों में बहुत ही कम शब्द दिए जाता है। आज हम आपके के लिए कई विलोम शब्दों की भंडार लाये है, जिसे आप आसानी से लिख और पड़ सकते है। आप चाहे तो PDF Download कर सकते है। तो चलिए सबसे पहले हम विलोम शब्द क्या होता है, इसके बारे में जान लेते है।
विलोम शब्द (विरुधार्थी शब्द) किसे कहते है – Vilom Shabd in Hindi
जो शब्द विपरीत अर्थ या भाव का बोध करते है, उन्हें हम विलोम शब्द (Vilom Shabd) या विरुधार्थी शब्द कहते है, जैसे कि प्यार-नफरत, नई-पुरानी, अच्छा-बुरा आदि। विलोम शब्द को इंग्लिश में Opposite Word कहा जाता है।
विलोम शब्द – Vilom Shabd
शब्द | विलोम |
---|---|
अंत | आरंभ |
अच्छा | बुरा |
अनुकूल | प्रतिकूल |
अधिक | कम |
आकर्षक | अनाकर्षक |
असंभव | संभव |
अल्पभाषी | अतिभाषी |
आगमन | गमन |
आजादी | गुलामी |
आदर | निरादर |
इच्छा | अनिच्छा |
उपयोगी | अनुपयोगी |
उन्नति | अवनति |
उत्कर्ष | अपकर्ष |
ऊँचा | नीचा |
कठिन | सरल |
कोमल | कठोर |
कृतघ्न | कृतज्ञ |
काला | सफेद, गोरा |
ख्याति | कुख्याति |
खट्टा | मीठा |
गुण | दोष |
गहरा | उथला |
चतुर | मूर्ख |
जीवन | मरण |
जल | थल |
जय | पराजय |
ज्ञान | अज्ञान |
ठोस | तरल, द्रव |
तेज | धीमा, मंद |
देव | दानव |
दिन | रात |
दुख | सुख |
धूप | छाया |
धनाढ्य | दरिद्र, निर्धन |
नीचे | ऊपर |
नई | पुरानी |
निकटता | दूरी |
पेचीदा | आसान |
पूर्व | पश्चिम |
पूर्ण | अपूर्ण |
पाप | पुण्य |
पसंद | नापसंद |
प्यार | नफरत |
प्रेम | घृणा |
प्रारंभिक | अंतिम |
प्रशंसा | निंदा |
प्राकृतिक | अप्राकृतिक |
बूढ़ा | जवान |
बाहर | भीतर |
बाधक | सहायक |
बलवान | निर्बल |
बड़ा | छोटा |
बच्चा | बूढ़ा |
भयंकर | मनोहर |
भय | निर्भयता |
मोटा | पतला |
मृत्यु | जन्म |
मानवीय | अमानवीय |
मान | अपमान |
यश | अपयश |
युवती | वृदधा |
रसीला | नीरस |
लाभ | हानि |
लघु | विशाल |
लघुता | विशालता |
विशवास | अविशवास |
विशिष्ट | सामान्य |
विविधता | एकता |
विदवान | मूर्ख |
विकसित | अविकसित |
शांति | अशांति |
शुद्ध | अशुद्ध |
स्पष्ट | अस्पष्ट |
सुमति | कुमति |
सुंदर | असुंदर |
सुबह | शाम |
सवाल | जवाब |
सर्दी | गर्मी |
सम्मान | अपमान |
समृद्ध | दरिद्री |
समस्या | समाधान |
समय | असमय |
सफलता | असफलता |
सजीव | निर्जीव |
सकारात्मक | नकारात्मक |
हल्का | भारी |
हार | जीत |
विलोम शब्द हमे व्याकरण (Grammer) में पूछा जाता है। हमे पढ़ने के लिए व्याकरण किताब दिया जाता है। यह किताब हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है। हमे परीक्षा में विलोम शब्द पूछे जाते है, जो बहुत सिंपल होता है, लेकिन कई बच्चों को इसके बारे में पता नही होता, जिसके कारण बच्चे अपने मार्क्स गवा देते है। इसलिये आप परीक्षा देने से पहले विलोम शब्द एक बार पड़कर जाए।
इसे भी पढ़े: 10 वीं के बाद कोनसा कोर्स करें की पूरी जानकारी हिंदी में
0 टिप्पणियाँ