26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाषण विद्यार्थियों के लिए

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाषण विद्यार्थियों के लिए

गणतंत्र दिवस पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जैसे कि स्कूलों, कॉलेजों आदि। यह कार्यक्रम भारत में हर जगह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस पर कई बड़े बड़े हस्तियां स्कूलों, कॉलेजों आदि जगहों पर शामिल होते है। कई विद्यार्थी, अध्यापक आदि लोग गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में की तलाश करते है।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाषण

26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस पर भाषण देते है। यदि आप गणतंत्र दिवस पर भाषण (Republic Day Speech in Hindi) की खोज कर रहे है, तो यह लेख आप के लिए है। नीचे आप गणतंत्र दिवस पर भाषण प्राप्त कर सकते है।

गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में – Republic Day Speech in Hindi

माननीय प्रिंसिपल, अध्यापक, मुख्य अतिथि और मेरे प्यारे दोस्तों मेरी तरफ से आप सबको सुप्रभात।

आज का दिन हम सभी के लिए एक बड़ा दिन है, क्योंकि आज का दिन भारत को गणतंत्र दिवस के नाम से जानते है।

आज मैं आप लोगों को गणतंत्र दिवस पर कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने वाला हूं। गणतंत्र दिवस पर बोलने से पहले मैं आप सभी लोगों को शुक्रिया बोलना चाहता हूं, क्योंकि आप लोगों ने मुझे इस अदभुत अवसर पर गणतंत्र दिवस पर बोलने का मौका दिया, जहां मैं आप के सामने खड़ा होकर अपने प्यारे भारत देश के विषय पर कुछ बोल सकू।

मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भारत देश 72 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है, जो हम प्रति वर्ष 26 जनवरी को धूम धाम से मनाते है। 26 जनवरी हमारे देश वासियों के लिए एक बड़ा ही खास दिन है।

इस दिन सन 1950 को हमारा भारत देश का संविधान लागू हुआ था। इस दिन सभी जाति एवं वर्ग के लोग एक साथ मिलकर खुशी और उल्लास के साथ मनाते है।

गणतंत्र का अर्थ है कि भारत देश में रहने वाले लोग, अपने देश को सही दिशा में ले जाने के लिए राजनीतिक नेता के रूप में अपने प्रतिनिधि को चुनने का अधिकार केवल जनता के पास है, इसलिए भारत देश एक गणतंत्र देश है। भारत देश में केवल जनता ही अपना नेता और प्रधानमंत्री के रूप में चुनते है।

अपने भारत देश को बचाने के लिए महान स्वतंत्रत सेनानियों ने कड़ी मेहनत की और अपने देश को ‘पूर्ण स्वराज’ दिलाया। भारत देश के कुछ महान स्वतंत्रत सेनानियों नेताओं का नाम इतिहास में लिखा गया है, जैसे कि महात्मा गांधी, लाल लाजपत राय, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री आदि है।

जिन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष करके अपने भारत देश को बचाया। यहाँ तक कि उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, ताकि भारत के लोगों को आगे जाकर आने वाली पीढ़ी को कोई संघर्ष न करना पड़े। उन्हीं के कारण आज हम आजादी और खुशी से अपना जीवन जी रहे है।

उनके महान कार्यों के लिए इनका नाम भारत के इतिहास में लिखा गया है। आज के दिन उन्हें छोटे से लेकर बड़े तक सभी लोग याद करते है। छोटे छोटे बच्चे उन्हीं की तरह बलवान होकर अपने भारत देश की रक्षा करना चाहते है।

इन महान सेनानियों ने ब्रिटिश सरकार को भागने के लिए कई वर्ष तक लड़ाई लड़ी और हमारे देश को गुलामी से आजादी दिलाई। आज भी उन्हें भारत देश याद करके उन्हें धन्यवाद करता है।

हमारे देश बड़े ही तेजी से आगे बड़ रहा है। हमारा देश एक तरह से फूलों की माला है, जहां हर तरफ रंग-बिरंगे फूलों के धागे से पिरोया गए है। हमारा भारत देश विकसित, सुंदर और स्वच्छ देश बनता जा रहा है। हमारे भारत देश का कोई भी व्यक्ति और कोई भी क्षेत्र पीछे न रहे, हमे यह सुनिश्चित करना है।

आज मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि आप लोगों ने मुझे गणतंत्र दिवस पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका दिया, इसलिए मैं आप लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

आज में एक बात और बताना चाहता हूं कि मुझे एक भारतीय होने पर बहुत गर्व है। मैं अपना भाषन यही खत्म करता हूं और आपको भी अपनी बात रखने की मौका देना चाहता हूं। जय हिंद… भारत माता की जय

धन्यवाद्….

ये भी पढ़े:

हमें आशा है की आपको गणतंत्र दिवस की जानकारी और Republic Day Speech पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करना न भूले।

Leave a Comment