Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2023: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 430 पदों पर भर्ती

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2023: कृषि संकाय की पढ़ाई कर कृषि के क्षेत्र में कॅरियर बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने शनिवार से कृषि पर्यवेक्षकों के आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। कुल 430 पदों पर भर्ती होगी।

Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2023: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 430 पदों पर भर्ती

Rajasthan Patwari 2998 पदों पर भर्ती 2023

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती लेटेस्ट नोटिफिकेशन

कृषि संकाय की पढ़ाई कर कृषि के क्षेत्र में कॅरियर बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने शनिवार से कृषि पर्यवेक्षकों के आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। कुल 430 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 385 पदों पर नॉन टीएसपी जबकि 45 पदों पर टीएसपी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी। अभी राजस्थान में कृषि पर्यवेक्षकों के सैकड़ों पद खाली हैं। पद खाली होने से किसानों को समय पर कृषि योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती।

खेती में लगने वाले कीट व व्याधियों का समय पर उपचार नहीं मिल पाता। भर्ती के बाद किसानों को पहले से बेहतर जानकारी मिलेगी। नई जानकारी लेने के लिए किसानों को जिला मुख्यालय या दूसरी पंचायत में नहीं जाना पड़ेगा। भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी के पास बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि-उद्यान) ऑनर्स या फिर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10प्लस2 योजना के अधीन कृषि के साथ सीनियर माध्यमिक या पुरानी योजना के अधीन कृषि के साथ उच्च माध्यमिक होना चाहिए। इसके साथ ही देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में काम करना आना चाहिए।

Rajasthan 21000 Post Recuirtment 2023, सात बड़ी भर्ती को लेकर सरकार द्वारा Notice जारी

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती वैकेंसी डिटेल

कुल पद: 430
आवेदन की अंतिम तारीख: 13 अगस्त
आयु: 18 से 40 वर्ष, आरक्षित वर्ग को छूट
परीक्षा: 21 अक्टूबर 2023
कुल सवाल: 100
वेतन: पे मैट्रिक्स-5 के अनुसार

Rajasthan Staff Selection Board ने 3646 पदों पर निकाली Vacancy, 8 August तक करें apply

Rajasthan Housing Board Recruitment 2023 का नोटिफिकेशन 257 पदों पर होगा जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

Leave a Comment